share your concerns : JAGO GRAHAK - as consumer / MANAK - as citizen / LOUD THINKING - on corruption / INFOPOWER - as information seeker / VOTEBANK POLITICS
My other blogs - hasya-vyang / Kavya Kunj / Pragati Blog / Pragati Parichay / Sab Ka Malik Ek hai / Tasvir Bolti Hai / Kishu-Sia Ki Duniya
_______________
______________________________________________________________________________
अब इस में कोई संदेह नहीं रहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाएगी. इस सरकार का हर कार्य नागरिकों के खिलाफ और भ्रष्टाचारियों के पक्ष में होता है. अब जहाँ भी जब भी चुनाव हो, मतदाताओं को इस भ्रष्ट सरकार और इसकी साथी भ्रष्ट पार्टियों को हराना है. A Jan Lokpal Bill has been designed which has strong measures to bring all corrupt people to book. Voters should force politicians to enact this powerful bill. Take the pledge - "I hereby take a pledge that I will not vote for that party in next elections, which does not enact Jan Lokpal or Jan Lokayukta Bill wherever it is in power - whether it is in state or at centre. If Congress wants my vote, it should enact it in centre and in all states wherever it is in power. If any other party wants my vote, it should enact it in the states where it is in power."

Monday, January 31, 2011

भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट देने की शपथ लें

"CREATE PEOPLES' VOTE BANKS TO DESTROY POLITICIANS' VOTE BANKS"
कल ३० जनवरी २०११ को भारत की राजधानी और अन्य शहरों में हजारों नागरिकों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मार्च किया. दिल्ली में हजारों नागरिक रामलीला मैदान से जंतर मंतर तक भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन यात्रा में शामिल हुए और अनेक नागरिकों ने शपथ ली कि वह अगले चुनाव में भ्रष्ट राजनीतिक दलों और भ्रष्ट उम्मीदवारों को वोट नहीं देंगे. रैली में शामिल नागरिकों ने भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों में जरूरी बदलाव लाने का आह्वान किया.
'भ्रष्टाचार के विरुद्ध वोट बेंक' तैयार करने के लिए एक विशाल जन आन्दोलन भी प्रारम्भ किया गया. राजनितिक दल और राजनीतिबाज धर्म एवं जाति के आधार पर वोट बेंक तैयार करते हैं. क्यों न हम नागरिक मिल कर एक ऐसा वोट बेंक तैयार करें जो अगले चुनाव में भ्रष्ट राजनीतिक दलों और भ्रष्ट उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान करे.
भ्रष्टाचार के विरुद्ध अंतिम युद्ध शुरू हो चुका है. हम सब भारतवासी मिल कर भ्रष्टाचार को भारत भूमि से बाहर खदेड़ देंगे.
क्या कभी आपने सोचा है कि चारों और फैले भ्रष्टाचार के बावजूद कभी किसी को जेल क्यों नहीं भेजा गया? इसका कारण है कमजोर भ्रष्टाचार निरोधक कानून. इस के लिए 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' ने 'जन लोकपाल बिल' और 'जन लोकायुक्त बिल' तैयार किये हैं. यह बिल भारत सरकार द्वारा बनाए गए बिलों से काफी मजबूत हैं.
इसलिए यह जरूरी है कि सरकारी बिलों के स्थान पर इन बिलों को कानून बनाया जाए.इस से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि शिकायत मिलने से दो वर्षों के अन्दर  भ्रष्टाचारियों को जेल भेज दिया जाए और उनकी भ्रष्टाचार से कमाई गई दौलत जब्त कर ली जाए.
आइये भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान करें.
आइये अगले चुनावों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान करने के लिए स्वयं को वचनबद्ध करें.
एक वोट की कीमत कम लगती है पर जब लाखों मतदाता मिल कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मतदान करेंगे तब भ्रष्ट राजनितिक दल और नेता मजबूर हो जायेंगे 'जन लोकपाल बिल' और 'जन लोकायुक्त बिल' को कानून बनाने के लिए.

आइये हम सब यह शपथ लें - "मैं दृढ़तापूर्वक शपथ लेता हूँ कि मैं ऐसे किसी राजनीतिक दल, जो केंद्र या राज्यों में सत्ता में हैं, को वोट नहीं दूंगा जो नागरिकों द्वारा तैयार लोकपाल और लोकायुक्त बिलों को कानून नहीं बना देते".  
Click here to commit your vote


I have creaed a "POSITIVE VOTE CLUB". Join this club and take a committment to vote against corruption.

0 comments: